-->
1981 बैच के हाई स्कूल उतीर्ण लोगों ने जन्म भूमि सिंदरी मे मनाया अपने 61 वर्ष को यादगार

1981 बैच के हाई स्कूल उतीर्ण लोगों ने जन्म भूमि सिंदरी मे मनाया अपने 61 वर्ष को यादगार


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी : राजेंद्र उच्च विद्यालय सिंदरी से हाई स्कूल 1981 बैच के उतीर्ण मित्रों ने जन्म भूमि सिंदरी मे अपने जीवन के, 61 वर्ष पूरे कर देश भर में विभिन्न पदों और ओहदे पर रह सेवा निवृत्ति के बाद साथ मिलकर सिंदरी के सिया रेस्टोरेंट मे अपने अपने अनुभव साझा कर यादगार शाम बनाया।इसका आयोजन पी डी आई एल- सिंदरी के पूर्व महाप्रबंधक एवं वर्तमान पी डी आई एल - एडवाईजर मोहम्मद् अबुल कलाम अनवर ने किया और संचालन पूर्व महाप्रबंधक ( पॉवर प्लांट) संजय सिंह चंदन ने किया । इस अवसर पर प्रमुख व्यवसायी नन्द कुमार विनायक, वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी, भारतीय जीवन बीमा के डेवलॉपमेंट अधिकारी गणेश पांडेय, पूर्व महाप्रबंधक विद्यानंद दुबे, पूर्व वरिष्ठ अभियंता बी सी सी एल प्रियदीप घोष, डी वी सी, मैथन महाप्रबंधक एवं प्रोजेक्ट हेड आनंद मोहन प्रसाद, वरिष्ठ शिक्षक अजीत सिंह, प्रबंधक रवींद्र उपाध्याय, व्यवसायी शंकर लाल गुप्ता, व्यवसायी सरदार प्रेम सिंह , व्यवसायी हिरण्य प्रसाद, राम प्रकाश शर्मा, मुल्क राज दुबे, भाजपा नेता व के सी एन क्लब के मंडलीय अध्यक्ष रवि कुमार, समाज सेवी श्यामल अड्डो, भाजपा नेता रास बिहारी पाठक, चंद्रशेखर झा, अनुपम सुर , बैजनाथ प्रसाद आदि मौके पर उपस्थित थे। सभी पुराने मित्रों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आहार ग्रहण किया और डी जे के धुन पर अवकाश उम्र के पड़ाव को भी सार्थक बनाकर थिरके 
अंत मे संचालन करता संजय सिंह चंदन ने आयोजनकर्ता मोहम्मद अबुल कलाम अनवर को आयोजन की भव्य सफलता के लिए आभार व्यक्त किया और सभी मित्रों के प्रति आभार व्यक्त कर, सभी ने यादगार फोटोग्राफी, सेल्फी को कैमरे में कैद कर वापस अपने गंतव्य को प्रस्थान किया ।

0 Response to "1981 बैच के हाई स्कूल उतीर्ण लोगों ने जन्म भूमि सिंदरी मे मनाया अपने 61 वर्ष को यादगार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4