-->
सिंदर वार्ड 53 करोड़ के पुल में घालमेल! सिंदरी में घटिया सामान से बन रहा पुल, वार्ड 53 के पार्षद ने लगाया गंभीर आरोप। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना में लापरवाही, ठेकेदार कर रहे मनमानी - "पानी के भाव बह रही सरकारी राशि"

सिंदर वार्ड 53 करोड़ के पुल में घालमेल! सिंदरी में घटिया सामान से बन रहा पुल, वार्ड 53 के पार्षद ने लगाया गंभीर आरोप। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना में लापरवाही, ठेकेदार कर रहे मनमानी - "पानी के भाव बह रही सरकारी राशि"



 रवि फिलिप्स, ब्यूरो चीफ - धनबाद,🖋️
सिंदरी:झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के नाम पर सिंदरी में खुला खेल चल रहा है। जिले में 53 करोड़ की लागत से 15 नए पुल बनने हैं, लेकिन सिंदरी विधानसभा के काम में ही भ्रष्टाचार की बू आ रही है।

योजना के तहत सिंदरी क्षेत्र में सिंदरी गौशाला से कांड्रा केके बस्ती के बीच 77.43 मीटर लंबा पुल बनना है। इस पर 416.61 लाख रुपये खर्च होंगे। 

लेकिन वार्ड 53 के पार्षद गणेश  चंद्र महतो ने ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री  का इस्तेमाल किया जा रहा है। काम में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

पार्षद ने कहा "सरकारी राशि पानी के भाव बहाई जा रही है। ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह पुल जनता के लिए खतरा बन जाएगा।"

ग्रामीणों में भी आक्रोश है। उनका कहना है कि करोड़ों खर्च होने के बाद भी अगर पुल कमजोर बना तो आने वाले समय में हादसे तय हैं।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और ग्रामीण विकास विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य की तुरंत जांच कर दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए।


0 Response to "सिंदर वार्ड 53 करोड़ के पुल में घालमेल! सिंदरी में घटिया सामान से बन रहा पुल, वार्ड 53 के पार्षद ने लगाया गंभीर आरोप। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना में लापरवाही, ठेकेदार कर रहे मनमानी - "पानी के भाव बह रही सरकारी राशि""

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4