सिंदरी खाद कारखाना फिर चालू हो : संसदीय समिति की केंद्र से सिफारिश
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Comment
सिंदरी/नई दिल्ली:
रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी संसदीय समिति ने केंद्र सरकार से मांग की है कि घरेलू मांग को पूरा करने के लिए झारखंड के सिंदरी खाद कारखाना समेत दुर्गापुर, हल्दिया और कोरबा में यूरिया फर्टिलाइजर प्लांट को फिर से शुरू किया जाए।
सोमवार को लोकसभा में समिति ने इस संबंध में रिपोर्ट पेश की। समिति ने कहा कि भारत ने 2025-26 वित्त वर्ष में 100 लाख टन से ज्यादा यूरिया का आयात किया। जबकि 2024-25 में 388 लाख टन की खपत के मुकाबले घरेलू यूरिया उत्पादन 307 लाख टन ही था।
समिति का अनुमान है कि 2035-36 तक यूरिया की मांग बढ़कर 444 लाख टन हो जाएगी। ऐसे में बंद पड़े बुनियादी ढांचे का उपयोग कर घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाना जरूरी है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि केंद्र सरकार ने पहले ही फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की रामागुंडम, गोरखपुर, सिंदरी और तालचेर यूनिट्स तथा हिंदुस्तान फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन की बरौनी यूनिट को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। इसके लिए नई जॉइंट वेंचर कंपनी भी बनाई गई है जो हर साल 12.7 लाख टन क्षमता का नया अमोनिया-यूरिया प्लांट लगाएगी।
समिति ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ दुर्गापुर लीज डीड को अंतिम रूप देने की प्रगति पर भी अपडेट मांगा है।
0 Response to "सिंदरी खाद कारखाना फिर चालू हो : संसदीय समिति की केंद्र से सिफारिश"
एक टिप्पणी भेजें