रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा। कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
बुधवार, 15 जुलाई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️धनबाद: रविवार ,19 जुलाई 2026, को जिले के 78 सेंटर पर झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर बुधवार को न्यू टाउन हॉल में सभी दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने सभी दंडाधिकारियों को समय पर अपने सेंटर में पहुंचने एवं परीक्षा से 2 दिन पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अति सावधानी और सतर्क रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी दंडाधिकारी अपने केंद्र की पूरी जानकारी रखें। सेंटर पर पेयजल, बिजली, साइन बोर्ड, सीटिंग प्लान सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
इस मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षार्थियों की तलाशी के दौरान पुलिस के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने हर परीक्षार्थी की सघन जांच करने व फर्जी परीक्षार्थी प्रवेश न कर सके, इसलिए अती सावधानी बरतनी का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा से पूर्व केंद्र के शौचालय व अन्य स्थानों की सघन जांच करने के निर्देश दिए।
परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को मोबाईल, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, पेजर, लॉग टेबल, स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण लेकर सेंटर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए 78 स्टैटिक दंडाधिकारी, 43 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, 9 फ्लाइंग स्क्वायड एवं 105 ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा में लगभग 29952 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में किया जाएगा। प्रथम शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय शिफ्ट सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एवं दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तृतीय शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी केवल ब्लैक बॉल पॉइंट पेन का इस्तेमाल करेंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संचालित की जाएगी। सभी सेंटर में मोबाइल फोन जैमर भी रहेंगे।
बैठक के दौरान सभी दंडाधिकारियों को उनके दायित्व, परीक्षा केंद्र में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, गश्ती व्यवस्था, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था व अन्य विषयों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
न्यू टाउन हॉल में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, अपर नगर आयुक्त संजीव अनुराग टोपनो, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, घनश्याम दुबे, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित सभी दंडाधिकारी मौजूद थे।
0 Response to "रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा। कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। "
एक टिप्पणी भेजें