उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि। राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
बुधवार, 15 जुलाई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक के निधन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार सुबह दिवंगत नेता के हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दुखद घड़ी में उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का मंगलवार की सुबह रांची के पल्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ शमशेर नगर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
अंतिम विदाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से अपने जनप्रिय नेता को विदा किया।
0 Response to "उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि। राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक"
एक टिप्पणी भेजें