-->
8 परिवारों का बेलगड़िया में सफल पुनर्वास।

8 परिवारों का बेलगड़िया में सफल पुनर्वास।


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
  धनबाद:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  आदित्य रंजन के निर्देशानुसार भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र से लोगों का बेलगड़िया टाउनशिप में सुरक्षित पुनर्वास किया जा रहा है।

इस कड़ी में शनिवार  को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) गोविंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली न्यू आकाश किनारी कोलियरी से 8 विस्थापित परिवारों को पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ बेलगड़िया पुनर्वास स्थल पर शिफ्ट किया गया।

स्थानांतरण प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। आठों परिवारों की शिफ्टिंग के दौरान नयू आकाश किनारी कोलियरी के पर्सनल मैनेजर (मानव संसाधन), बेलगड़िया टीओपी प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में सभी परिवारों को आवंटित आवासों में सुरक्षित पहुंचाया गया।

वहीं उपायुक्त ने कहा कि भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र के विस्थापित परिवारों को बेहतर माहौल और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बताया कि सभी 8 परिवारों ने शांतिपूर्ण ढंग से नए आवासों में प्रवेश किया।

0 Response to "8 परिवारों का बेलगड़िया में सफल पुनर्वास। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4