-->
सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा क़े सदस्यों ने जल्द एक कामिटी बनाने का निर्णय लिया।

सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा क़े सदस्यों ने जल्द एक कामिटी बनाने का निर्णय लिया।

  सिंदरी : सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा क़े संयोजक रविन्द्र प्रसाद सिंह क़े बुलावे पर एक महत्वपूर्ण बैठक साईं मंदिर क़े ऑफिस में हुई। बैठक में मोर्चा क़े सक्रिय सदस्यों को बुलाकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। चर्चा में सक्रिय सदस्यों ने एक कामिटी का जल्द से जल्द गठन पर जोर दिया, साथ ही मोर्चा क़े आगामी आंदोलन की रूप रेखा पर गहन वार्ता हुई। मोर्चा क़े सभी सदस्यों ने क्रमबद्ध आंदोलन चलाने पर हामी भारी, साथ ही साथ बनने वाली कामिटी को हर संभाव सहयोग का वादा किया। मोर्चा क़े संयोजक श्री सिंह ने बताया कि आगामी 14 जुलाई को समाज क़े सभी राजनितिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से मोर्चा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। वही मोर्चा क़े सक्रिय सदस्यों ने पीपी कोर्ट क़े वैधानिक कागजात की रिसीविंग ना देने की भर्तष्णा की एवं पुनः दुबारा ऑफिस जा कर रिसीविंग मांगने की बात कही। साथ ही अगर एफसीआई मैनेजमेंट इस बार भी रिसीविंग नहीं दी तो एफसीआई क़े एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में ही धरना देने की बात कही। इसके साथ ही आगामी दिनों में मोर्चा सिंदरी में एकदिवसीय आर्थिक नाकेबंदी भी करेगी, जिसकी जानकारी प्रेस मीडिया क़े माध्यम से जल्द ही लोगों को बताया जाएगा।

0 Response to "सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा क़े सदस्यों ने जल्द एक कामिटी बनाने का निर्णय लिया।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4