धर्मपुर मोड़–पाकुड़ सड़क की बदहाली का मुद्दा उठा, एक सप्ताह में मरम्मत का दिया गया निर्देश
मंगलवार, 7 जुलाई 2026
Comment
पाकुड़: कोलकाता में ईस्टर्न रेलवे की बैठक से लौटने के दौरान पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे झामुमो के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के नेतृत्व में बुके और माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान हाजी समद अली ने धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक की जर्जर सड़क की समस्या से पंकज मिश्रा को अवगत कराया और शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। इस पर पंकज मिश्रा ने तत्काल संबंधित संवेदक से दूरभाष पर बात कर एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
बताया गया कि पंकज मिश्रा ईस्टर्न रेलवे द्वारा कोलकाता में आयोजित बैठक में भाग लेकर लौट रहे थे। रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी उनसे चर्चा की।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला सह सचिव जहूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, फुरकान शेख, नूर आलम अंसारी, अंसार अंसारी, जमीरुल शेख सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Response to "धर्मपुर मोड़–पाकुड़ सड़क की बदहाली का मुद्दा उठा, एक सप्ताह में मरम्मत का दिया गया निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें