-->
सिंदरी में चिकन शॉप से सड़क पर फेंका जा रहा सड़ा वेस्ट, लोगों में आक्रोश

सिंदरी में चिकन शॉप से सड़क पर फेंका जा रहा सड़ा वेस्ट, लोगों में आक्रोश





सिंदरी:बलियापुर थाना क्षेत्र के शहरपुरा हटिया मोड़ स्थित N. Khan Chicken Shop द्वारा रोजाना सड़क किनारे सड़ा चिकन, मांस, चर्बी और पांख फेंके जाने से स्थानीय लोग परेशान हैं। 

स्थानीय निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने धनबाद नगर आयुक्त को वीडियो सहित शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदार की इस लापरवाही से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है और बर्ड फ्लू जैसी बीमारी का खतरा बढ़ गया है। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी नगर निगम द्वारा इस दुकान पर फाइन किया जा चुका है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

0 Response to "सिंदरी में चिकन शॉप से सड़क पर फेंका जा रहा सड़ा वेस्ट, लोगों में आक्रोश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4