-->
निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया निरीक्षण

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रविवार को तोड़ाई स्थित निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्माण की गुणवत्ता, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को लेकर संबंधित लोगों से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कर्मवीर सिंह ने कहा कि जिला कार्यालय संगठन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होगा। इसलिए इसका निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए और सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने जिला कार्यालय निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुगृहीत साह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

0 Response to "निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया निरीक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4