सिंदरी के बेटे ने दिल्ली में जीता गोल्ड, पावरलिफ्टिंग में बढ़ाया झारखंड का मान
सोमवार, 20 जुलाई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी:धनबाद जिले के औद्योगिक शहर सिंदरी के युवा खिलाड़ी अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर पूरे सिंदरी और झारखंड का नाम रोशन किया है।
नई दिल्ली में आयोजित WRPF Universal Classic – All India Open Deadlift & Bench Press Championship 2026 में रविवार को अभिषेक सिंह ने बेंच प्रेस स्पर्धा में बेजोड़ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
अभिषेक की इस उपलब्धि से उनके परिवार, दोस्तों और सिंदरी के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच, जिम और सभी शुभचिंतकों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। वो सिंदरी के sl2 91के निवासी हैं
0 Response to "सिंदरी के बेटे ने दिल्ली में जीता गोल्ड, पावरलिफ्टिंग में बढ़ाया झारखंड का मान"
एक टिप्पणी भेजें