सिंदरी के डोंगर DK-4 में ड्रेन चोक: गंदा पानी घरों-आंगन में घुसा, लोगों में आक्रोश,
रविवार, 19 जुलाई 2026
Comment
सिंदरी : सिंदरी के डोंगर DK-4 कॉलोनी के 91से 96, तक क्वार्टर में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह चोक हो जाने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नालियों का गंदा पानी घरों और आंगनों में भर रहा है जिससे बदबू, मच्छर और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
DK-4 क्वार्टर निवासी प्रेम कुमार ठाकुर के घर के आंगन में ड्रेन का गंदा पानी जमा हो रहा है। नाली जाम होने के कारण सारा गंदा पानी घर की तरफ पलट रहा है। प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। बरसात शुरू होते ही स्थिति और खराब हो जाएगी।
वहीं कॉलोनी के निवासी सतेन्द्र सिंह ने समस्या का वीडियो बनाकर मेयर को भेजा है। लोगों का कहना है कि "बता-बता कर थक चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।"
कांग्रेस ने भी उठाया मुद्दा
इस मामले को कांग्रेस ने भी गंभीरता से लिया है। धनबाद जिला कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह ने नगर आयुक्त को मैसेज के द्वारा अवगत कराया है। उन्होंने लिखा
"Ward no 54 में ड्रेन चोक बहुत जगह है। कृपया तुरंत कार्रवाई करें।"
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम से मांग की है कि तुरंत JCB और सफाई कर्मियों को भेजकर ड्रेन और नालियों की सफाई कराई जाए, ताकि जलजमाव और बीमारी से बचा जा सके।
0 Response to " सिंदरी के डोंगर DK-4 में ड्रेन चोक: गंदा पानी घरों-आंगन में घुसा, लोगों में आक्रोश, "
एक टिप्पणी भेजें