भाजपा की संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय संयुक्त बैठक संपन्न
रविवार, 19 जुलाई 2026
Comment
अमड़ापाड़ा :प्रखंड के आर.एस. पैलेस में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र एवं सुनील सोरेन, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, पूर्व विधायक अनंत ओझा सहित तीनों जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Response to "भाजपा की संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय संयुक्त बैठक संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें