Breaking: मौत को दावत दे रहा 33 हजार वोल्ट का तार। सिंदरी hurl प्लांट रोड / lic Office जाने वाली Busy Road पर हाईटेंशन तार सड़क से क्रॉसिंग नीचे अधिक होने के कारण
सोमवार, 13 जुलाई 2026
Comment
सिंदरी: सिंदरी के रोहराबंद स्थित हर्ल प्लांट रोड पर बिजली विभाग की लापरवाही जानलेवा बन सकती है। ये वही रास्ता है जिससे हजारों की संख्या में लोग रोज प्लांट और lic Office जाते हैं।
यहां 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार सड़क से एकदम नीचे क्रॉस किया गया है। तार जमीन से इतना नीचे है कि ट्रक, बस और हाईवा निकलते समय उससे टकराने का डर हर पल बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में तार और नीचे झूल जाता है। इस व्यस्त रोड पर सुबह-शाम स्कूली बच्चे, कर्मचारी और आम लोग गुजरते हैं। एक गलती और बड़ा हादसा तय है।
लोगों में भारी दहशत है। लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से तुरंत तार को ऊंचा करने की मांग की है।
लोगों का सवाल है - _"हजारों लोगों की जान दांव पर है, फिर भी विभाग चुप क्यों है?"_
0 Response to "Breaking: मौत को दावत दे रहा 33 हजार वोल्ट का तार। सिंदरी hurl प्लांट रोड / lic Office जाने वाली Busy Road पर हाईटेंशन तार सड़क से क्रॉसिंग नीचे अधिक होने के कारण"
एक टिप्पणी भेजें