-->
सिंदरी HURL प्लांट रोड / LIC Office जाने वाली Busy Road पर बड़ा हादसा होने का खतरा धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव अजय सिंह ने विभाग को घेरा

सिंदरी HURL प्लांट रोड / LIC Office जाने वाली Busy Road पर बड़ा हादसा होने का खतरा धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव अजय सिंह ने विभाग को घेरा




सिंदरी: सिंदरी के रोहराबंद स्थित HURL प्लांट रोड पर बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है। ये वही रास्ता है जिससे हजारों की संख्या में लोग रोज HURL प्लांट और LIC Office आते-जाते हैं।

धनबाद जिला कांग्रेस के नेता एवं महासचिव अजय सिंह ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यहां 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार सड़क से एकदम नीचे क्रॉस किया गया है*। तार जमीन से इतना नीचे है कि *ट्रक, बस और हाईवा* निकलते समय उससे टकराने का डर हर पल बना रहता है।

अजय सिंह ने कहा,  
 इस व्यस्त रोड पर सुबह-शाम स्कूली बच्चे, कर्मचारी और आम लोग गुजरते हैं। एक गलती और बड़ा हादसा तय है। लोगों में भारी दहशत है।

उन्होंने बिजली विभाग और जिला प्रशासन से तुरंत तार को ऊंचा करने की मांग करते हुए कहा, हजारों लोगों की जान दांव पर है, फिर भी विभाग चुप है?

स्थानीय लोगों ने भी कांग्रेस नेता की मांग का समर्थन किया है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

0 Response to "सिंदरी HURL प्लांट रोड / LIC Office जाने वाली Busy Road पर बड़ा हादसा होने का खतरा धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव अजय सिंह ने विभाग को घेरा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4