DAV सिंदरी रांगामाटी के रुद्र सिंह ने देवघर में वुशु में जीता स्वर्ण पदक
शनिवार, 25 जुलाई 2026
Comment
सिंदरी:DAV पब्लिक स्कूल रांगामाटी, सिंदरी के कक्षा-9 के छात्र रुद्र सिंह डोमगढ़ निवासी है जुलाई 2026 में देवघर में आयोजित DAV झारखंड जोन-बी खेल प्रतियोगिता में वुशु में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
रुद्र सिंह ,सतेंद्र सिंह एवं इंदु सिंह के पुत्र हैं।
पिता सतेंद्र सिंह ने कहा:
"मुझे अपने बेटे पर गर्व है। मैं सभी माता-पिता से आग्रह करता हूं कि बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित करें, खेल से ही अनुशासन और सफलता मिलती है।"
उनके पड़ोसी विशाल सिंह ने कहा:
"रुद्र ने पूरे सिंदरी और मोहल्ले का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।"
स्कूल परिवार एवं शिक्षकों ने रुद्र की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Response to "DAV सिंदरी रांगामाटी के रुद्र सिंह ने देवघर में वुशु में जीता स्वर्ण पदक "
एक टिप्पणी भेजें