एसबीआई मैनेजर बनकर धोखाधड़ी कर लाखो की ठगीपूर्व में भी हजारीबाग बड़ा बाजार में दर्ज है धोखाधड़ी का मामला।
शनिवार, 25 जुलाई 2026
Comment
ठग विक्की प्रसाद
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग भारतीय रिजर्व बैंक का मैनेजर बनकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अमन कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर 48 हजार 850 रुपए और 40 हजार रुपए नगद विक्की प्रसाद वर्मा उर्फ अनीश कुमार को देने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार विकी प्रसाद वर्मा उर्फ अनीश कुमार पिता हरिप्रसाद वर्मा जो राम का राइडर मोद का रहने वाला है उसके विरुद्ध पूर्व में भी हजारीबाग के बाद बाजार ओपी में भी कांड संख्या 461/22 दर्ज किया जा चुका है। बड़ा बाजार में दर्द मामले के अनुसार जयप्रभा नगर निवासी शिखा यादव से लोन माफ करने के नाम पर 6 लाख 45 हजार नकद, और उसके भाई सतीश कुमार से करीब 3 लाख बड़े भाई रंजन कुमार से करीब 2 लाख और आशीष कुमार मंझले भाई से एसबीआई ब्रांच खुलवाने के नाम पर 2 लाख ठगी करने का आरोप है। आवेदन में यह भी दर्ज है कि उसका ससुराल हजारीबाग के ओकनी मोहल्ले में है और उसकी सास कल्पना चौबे विष्णुगढ़ में डॉक्टर है। भुक्तभोगी भूख तो होगी ना प्रशासन से अपने पैसे वापस करने की मांग को लेकर और दूसरे लोग भी ऐसे ठग से बचें इसलिए इसे समाचार में प्रकाशित करने का आग्रह किया है।
0 Response to "एसबीआई मैनेजर बनकर धोखाधड़ी कर लाखो की ठगीपूर्व में भी हजारीबाग बड़ा बाजार में दर्ज है धोखाधड़ी का मामला।"
एक टिप्पणी भेजें