-->
सिंदरी में "सुनीता मेडिकल 2" का विधायक और सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन। गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और ईमानदार सेवा का मिलेगा लाभ: सिविल सर्जन।

सिंदरी में "सुनीता मेडिकल 2" का विधायक और सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन। गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और ईमानदार सेवा का मिलेगा लाभ: सिविल सर्जन।



सिंदरी:सिंदरी के जय हिंद मोड़ में शानिवार को "सुनीता मेडिकल 2" का उद्घाटन गौरवमयी माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो और धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि आम लोगों की स्वास्थ्य संबंधी हर जरूरत की सामग्री अब सुनीता मेडिकल 2 में उपलब्ध होगी। यह पहल स्वागतयोग्य है और क्षेत्र के लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि सुनीता मेडिकल गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और ईमानदार सेवा के साथ आया है, जो सराहनीय है।

उद्घाटन समारोह में सिंदरी के पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, सुरेश प्रसाद, इंद्र मोहन सिंह, राजू पांडेय, अजय पाठक, ओ.पी. कपूर, तुलसी दा, अशोक शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "सिंदरी में "सुनीता मेडिकल 2" का विधायक और सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन। गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और ईमानदार सेवा का मिलेगा लाभ: सिविल सर्जन। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4