-->
DRM अखिलेश मिश्र ने किया धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण। सिग्नलिंग, पुल-पुलिया, टनल और स्टेशन विकास कार्यों की ली जानकारी।

DRM अखिलेश मिश्र ने किया धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण। सिग्नलिंग, पुल-पुलिया, टनल और स्टेशन विकास कार्यों की ली जानकारी।


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार  को धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड की सिग्नलिंग व्यवस्था, पुल-पुलियों, टनल तथा संरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस क्रम में निमियाघट-पारसनाथ स्टेशन के मध्य स्थित लिमिटेड हाइट सबवे LHS का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इसके उपरांत DRM ने पारसनाथ और हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचकर स्टेशन परिसर, फुट ओवर ब्रिज और प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

DRM ने गझंडी स्टेशन के पैनल रूम, रिले रूम एवं अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर संरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।

इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

0 Response to "DRM अखिलेश मिश्र ने किया धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण। सिग्नलिंग, पुल-पुलिया, टनल और स्टेशन विकास कार्यों की ली जानकारी। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4