IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सिंदरी SDPO कार्यालय पहुंचे, सुरक्षा और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत, जोन के सभी प्रतिष्ठानों का अग्रिम निरीक्षण चार्ट तैयार
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: शुक्रवार को धनबाद–बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सिंदरी SDPO कार्यालय पहुंचे। आगमन पर पुलिस प्लाटून द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर धनबाद के SSP प्रभात कुमार, धनबाद सिटी SP ऋत्विक श्रीवास्तव तथा सिंदरी SDPO प्रकाश चंद्र महतो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर IG का स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि यह विभाग की नियमित निरीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है। उनके जोन के सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए अग्रिम निरीक्षण चार्ट तैयार किया गया है और उसी के अनुसार समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक भी की गई।
बैठक में सिंदरी SDPO प्रकाश चंद्र महतो, सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार, बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, गौशाला ओपी प्रभारी शंभू नाथ सिंह, जोड़ापोखर थाना प्रभारी, झरिया थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Response to "IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सिंदरी SDPO कार्यालय पहुंचे, सुरक्षा और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत, जोन के सभी प्रतिष्ठानों का अग्रिम निरीक्षण चार्ट तैयार"
एक टिप्पणी भेजें