-->
सिंदरी में गूंजा विरोध: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ पुतला दहन। नेहरु मैदान से भुजा मोड़ तक निकला जुलूस, मोदी, अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

सिंदरी में गूंजा विरोध: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ पुतला दहन। नेहरु मैदान से भुजा मोड़ तक निकला जुलूस, मोदी, अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

सिंदरी :दिल्ली में छात्रों पर अमानवीय व्यवहार, लाठी चार्ज और घोर अत्याचार के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा सिंदरी में विशाल विरोध मार्च एवं पुतला दहन किया गया।
20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित अत्याचार तथा पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक मामलों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा छात्रों पर हुए पुलिसिया जुल्म के विरोध में 23 जुलाई 2026 को नेहरू मैदान, सिंदरी से एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया।
विरोध मार्च में सिंदरी के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो", "गृह मंत्री इस्तीफा दो", "छात्रों पर अन्याय नहीं सहेगा हिंदुस्तान", "छात्रों पर अत्याचार करने वाले पुलिस अधिकारियों को दंडित करो" तथा "मोदी सरकार मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए।
मार्च नेहरू मैदान से विभिन्न मार्गों से होते हुए शहरपुरा भुजा चौक पहुँचा, जहाँ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इसके उपरांत एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।
नुक्कड़ सभा को सीपीएम धनबाद जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर, सीपीएम लोकल कमेटी सचिव गौतम प्रसाद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव, माले नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, राजू पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के नेता संजीव यादव तथा सुरेश रावत ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आवाज़ को बल प्रयोग से दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक मामलों के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा छात्रों पर हुए कथित पुलिसिया अत्याचार की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि देश का युवा अपने अधिकारों और न्याय की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखेगा तथा छात्र हितों पर किसी भी प्रकार के हमले का व्यापक जनप्रतिरोध किया जाएगा।कार्यक्रम में अशोक महतो ,शुबल चंद्र दास , मिहिर मंडल, ऋषि देव यादव, ओजिंदर यादव, लव कुश यादव, राम बहादुर यादव, सुग्रीव यादव, सुखदेव हंसदा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य संतोष सिंह नकुल वर्मा आनंद कुमार बांसफोर, मनीष कुमार, ओम प्रकाश सिंह पूर्णेन्दु सिंह, रामलायक राम, शिबू राय अजय सिंह, मुकेश पांडे, राजू पांडे विमल रवानी राजू बावड़ी मिथुन मंडल जितेंद्र शर्मा प्रमोद कुमार सिन्हा, गोपाल महतो, राजेश मुखर्जी, सुरेश पांडे,मुख्य रूप से सक्रिय थे।

0 Response to "सिंदरी में गूंजा विरोध: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ पुतला दहन। नेहरु मैदान से भुजा मोड़ तक निकला जुलूस, मोदी, अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4