SIR को लेकर सिंदरी के सभी बूथों में "पाठशाला" कार्यक्रम आयोजित, कांग्रेस के BLA-2 ने ली सक्रिय भागीदारी
बुधवार, 22 जुलाई 2026
Comment
सिंदरी: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनर्निरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत बुधवार 22 जुलाई 2026 को सिंदरी नगर के सभी बूथों में BLO और BLA-2 के बीच "पाठशाला" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान धनबाद जिला शहरी प्रभारी सह प्रदेश महासचिव शकील अख्तर एवं सिंदरी विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर BLO कर्मियों और BLA-2 से अब तक हुए कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कार्य में आ रही असुविधाओं और बाधाओं की जानकारी भी ली।
शकील अख्तर ने सभी BLA-2 साथियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने BLO को त्रुटिरहित कार्य करने में सहयोग करें, ताकि SIR का कार्य शत-प्रतिशत सही और समय पर पूरा हो सके।
सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने भरोसा दिलाया कि सिंदरी में सभी कार्यकर्ता मिलकर SIR कार्य को संपन्न कराने में BLO साथियों और आमजनों का सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्णेन्दु सिंह, सतेन्द्र सिंह, राहुल राज, विदेशी सिंह, अजय कुमार, संतोष चौधरी, मो. शम्स, ललन ठाकुर, विवेक देओघरिया, नारद यादव, मुकेश पांडे, मनोज घोष, सुखदेव हांसदा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, अखिलेश्वर राय, नकुल वर्मा, संतोष सिंह, आशीष मंडल, अश्वनी मंडल, रवि कुमार रजक सहित सभी बूथों के BLA-2 साथी उपस्थित थे।
0 Response to "SIR को लेकर सिंदरी के सभी बूथों में "पाठशाला" कार्यक्रम आयोजित, कांग्रेस के BLA-2 ने ली सक्रिय भागीदारी"
एक टिप्पणी भेजें