-->
व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन, नौ पीठों में 18 वादों का हुआ निष्पादन

व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन, नौ पीठों में 18 वादों का हुआ निष्पादन

पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में शनिवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र की अध्यक्षता में तथा प्रभारी सचिव विशाल मांझी की देखरेख में मासिक लोक अदालत का आयोजन संपन्न हुआ।

मासिक लोक अदालत के लिए कुल नौ पीठों का गठन किया गया था। गठित पीठों के माध्यम से विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 18 वादों का निष्पादन किया गया। इस दौरान पक्षकारों के बीच आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा कराया गया तथा कुल 1 लाख 93 हजार 749 रुपये का समझौता कराया गया।

लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति के आधार पर समाधान कर पक्षकारों को सरल और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना रहा। लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के दौरान संबंधित पक्षकारों के साथ न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

मौके पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता, वादी-प्रतिवादी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मासिक लोक अदालत के सफल आयोजन और मामलों के निष्पादन से संबंधित पक्षकारों को त्वरित समाधान मिला। आयोजन के दौरान न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाने और आपसी समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

0 Response to "व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन, नौ पीठों में 18 वादों का हुआ निष्पादन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4