मतदान केंद्र 255 से 259 तक के मतदाताओं की हुई सुनवाई, शुक्रवार को 260 से 264 तक की सुनवाई
गुरुवार, 27 अगस्त 2026
Comment
पाकुड़िया: प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय राजपोखर में गुरुवार को मतदान केंद्र संख्या 255 से 259 तक के मतदाताओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई का आयोजन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की देखरेख में किया गया।
इस दौरान संबंधित मतदान केंद्रों के मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दावों, आपत्तियों एवं अन्य निर्वाचन संबंधी मामलों को सुना गया। अधिकारियों ने मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए संबंधित मामलों के निराकरण को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।
मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस सुनवाई में संबंधित मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखें, ताकि आवश्यक सुधार किया जा सके।
0 Response to "मतदान केंद्र 255 से 259 तक के मतदाताओं की हुई सुनवाई, शुक्रवार को 260 से 264 तक की सुनवाई"
एक टिप्पणी भेजें