टोटो से बैटरी चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, न्यायिक हिरासत में भेजा
गुरुवार, 27 अगस्त 2026
Comment
पाकुड़ : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झिकरहट्टी गांव में टोटो से बैटरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में आरोपी रफीक शेख, पिता फुसु शेख, ग्राम झिकरहट्टी के विरुद्ध पाकुड़ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 118/26 दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर झिकरहट्टी गांव निवासी असिकुल शेख के टोटो से बैटरी चोरी करते हुए पकड़े जाने का आरोप है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
0 Response to "टोटो से बैटरी चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, न्यायिक हिरासत में भेजा"
एक टिप्पणी भेजें