-->
एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के विरोध में 7 सितंबर को महेशपुर में होगा धरना

एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के विरोध में 7 सितंबर को महेशपुर में होगा धरना

महेशपुर : झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में झामुमो प्रखंड समिति की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही एसआईआर सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी उपस्थित रहे। उनके साथ झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू एवं केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी भी मौजूद रहीं। बैठक में धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए पंचायत और गांव स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा लोगों को विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी देने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में सभी पंचायतों में माइकिंग एवं नगाड़ा बजाकर लोगों को जागरूक करने और 7 सितंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। राज्य के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा पर यहां की जनता के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से झारखंड के हितों की आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुटता एवं अनुशासन के साथ 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर बैठक एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर महिलाओं, की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने कहा कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित इस कानून के विरोध में राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस कानून के माध्यम से झारखंड को खनन से मिलने वाले राजस्व तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो इसका पुरजोर विरोध करेगा और 7 सितंबर का आंदोलन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।
जिला सचिव माईकिल मुर्मू ने भी सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को धरना-प्रदर्शन में शामिल कराने का आह्वान किया। जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद एवं प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी, जोशीमुद्दीन शेख, अल्तमस हेंब्रम, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील कुमार साहा, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, अभिषेक कुमार सिंह, प्रखंड संगठन सचिव मो. असद, पप्पु अंसारी, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष शुभलक्ष्मी मुर्मू, हबीबुर रहमान, बुदल यादव, मोताहार शेख, निरोज मड़ैया, टाइगर शेख, राजेंद्र मरांडी, अनीता मुर्मू, विनीता मुर्मू, शिवानी टुडू, सेनेली मुर्मू, शांतिलता हेंब्रम, मोहर्रम शेख, डार्फी शेख, धीरेन माल, कालू शेख, दोस्त मुहम्मद, केताबुल शेख, नूर आलम शेख, मधु शेख, बोकुल शेख, अब्दुल मालेख, माईमुर शेख, बाबु शेख, साहिबुल शेख, लाफी शेख, चंचल शेख, अब्दुल मतीन अंसारी, दिलदार शेख, मिठू शेख, बोरेन सरकार, विवास सरकार, डब्लू शेख, बोद्दीन शेख, सफीकुल शेख, लालू माल, सरफराज आलम, अबुल शेख, आबू शेख, हासिबुल शेख, निंबोली हेंब्रम, कालिदास किस्कू, जावेद अंसारी, आपेल शेख, जहुर आलम, तनवीर अख्तर, अशराफुल अंसारी, तारीख अनवर, फारूक अंसारी, आलम अंसारी, राजु अंसारी, करीम अंसारी, बिशॉप सोरेन, गेब्रियल सोरेन, पतरास मरांडी, स्टेफान सोरेन सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष-सचिव एवं अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के विरोध में 7 सितंबर को महेशपुर में होगा धरना"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4