पीएम श्री विद्यालय चुरचू में 807 विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क बैग और कॉपी का वितरण।
शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग चुरचू प्रखंड चुरचू स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार की विद्यालय किट योजना के तहत मेरा स्कूल मेरा अभिमान कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, चुरचू में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रारंभिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5), उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) और उच्च विद्यालय (कक्षा 9 से 12) में अध्ययनरत कुल 807 विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क स्कूल बैग एवं कॉपियों का वितरण किया गया।
सामग्री वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, चुरचू पंचायत की मुखिया पूनम बेसरा, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप यादव, पूर्व उप-मुखिया सहदेव किस्कू, वार्ड सदस्य रीता देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रिका राम तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद महथा मुख्य रूप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा संचालित यह योजना गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने में बेहद कारगर साबित हो रही है। समय पर किट मिलने से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ेगा और उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी। इस वितरण समारोह के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुभाष कुमार गुप्ता, सहित गुलाम वारिस अंसारी, चांदनी वर्मा, रिंकी कुमारी, मनोज कुमार दास, विजय कुमार राणा, अजीता केरकेट्टा, आशा कुमारी, भोला यादव, संदीप चौधरी समेत कई अन्य गण्यमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।
0 Response to "पीएम श्री विद्यालय चुरचू में 807 विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क बैग और कॉपी का वितरण।"
एक टिप्पणी भेजें