-->
जेपीएससी/जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को मिला  सिंदरी विधायकों का समर्थन

जेपीएससी/जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को मिला सिंदरी विधायकों का समर्थन



सिंदरी/रांची: जयपाल सिंह स्टेडियम में गुरुवार को जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो एवं पूर्व विधायक बिनोद सिंह पहुंचे।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना। 
नेताओं ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्ध नियुक्ति तथा अभ्यर्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती के साथ उठाया जाएगा। साथ ही कहा कि अभ्यर्थियों के अधिकारों की लड़ाई में वे हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे।

0 Response to "जेपीएससी/जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को मिला सिंदरी विधायकों का समर्थन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4