-->
 धनबाद रेलवे स्टेशन पर कांवरियों के लिए चला विशेष सेवा अभियान, अतिरिक्त टिकट काउंटर और मार्गदर्शन की व्यवस्था

धनबाद रेलवे स्टेशन पर कांवरियों के लिए चला विशेष सेवा अभियान, अतिरिक्त टिकट काउंटर और मार्गदर्शन की व्यवस्था




रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के क्रम में मंगलवार दिनांक 11.08.26 को धनबाद, चंद्रपुरा एवं कतरासगढ़ स्टेशनों पर विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया गया। धनबाद रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) एवं अन्य समाजसेवी प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से कांवरियों को उनके गंतव्य के अनुसार प्लेटफॉर्म एवं ट्रेनों की जानकारी, टिकट संबंधी मार्गदर्शन, स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी तथा आवश्यकता अनुसार अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया | साथ ही श्रद्धालुओं को कतारबद्ध एवं अनुशासित ढंग से यात्रा करने, स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया गया | टिकट प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली मशीनों के साथ एक अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है | धनबाद मंडल श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालु कांवरियों को सुरक्षित, सहज एवं बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा आवश्यकतानुसार विभिन्न स्टेशनों पर सहायता, मार्गदर्शन, नियमित उद्घोषणाओं एवं यात्री सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है, ताकि श्रद्धालु यात्री अपनी यात्रा बिना किसी कठिनाई के पूर्ण कर सकें |

0 Response to " धनबाद रेलवे स्टेशन पर कांवरियों के लिए चला विशेष सेवा अभियान, अतिरिक्त टिकट काउंटर और मार्गदर्शन की व्यवस्था"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4