-->
HURL की CSR पहल से सिंदरी में 28 व्हीलचेयर और 15 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

HURL की CSR पहल से सिंदरी में 28 व्हीलचेयर और 15 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई


सिंदरी: जब कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व यानी CSR कागजों से उतरकर जमीन पर दिखे, तो उसका असर सीधे लोगों के जीवन पर पड़ता है। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड - HURL ने बुधवार को इसी संकल्प को दोहराया  विद्यापति परिसर कॉन्फ्रेंस हॉल, शहरपुरा, सिंदरी में HURL के सहयोग और HLFPPT संस्था के संचालन में "सेहत साथी" कार्यक्रम के तहत "सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता" शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य दोहरा था  दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना।

HURL ने स्वास्थ्य केंद्र को सौंपी 28 व्हीलचेयरें
कार्यक्रम की सबसे बड़ी घोषणा HURL की ओर से रही। कंपनी ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंदरी को 28 व्हीलचेयरें प्रतीकात्मक रूप से सुपुर्द कीं। HURL प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि इन व्हीलचेयरों का उपयोग स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद और दिव्यांग मरीजों के लिए किया जाएगा।

15 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, पोषण किट वितरित
HURL की पहल के तहत 15 गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई की गई। उन्हें न्यूट्रिशन किट  भी दी गई जिसमें भुना चना, गुड़, दलिया, मूंगफली, खजूर और छुहारा शामिल थे। 

HLFPPT के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि किट में दी गई सामग्री गर्भावस्था में पोषण की कमी दूर करने में सहायक है। साथ ही महिलाओं को आयरन-कैल्शियम की गोली, नियमित जांच और संतुलित आहार के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

"स्वस्थ महिला से ही बनेगा स्वस्थ राष्ट्र" - HURL
इस अवसर पर HURL के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक प्रमुख
 विक्रांत कुमार , मनीष कुमार - प्रबंधक, सौरोदीप रॉयचौधरी - डिप्टी मैनेजर, ए.एस. महाना - AVP, जी.के. बेहरा - AVP और फारुख अब्दुल्ला - AM ने कार्यक्रम में भाग लिया।

HURL के वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक प्रमुख  विक्रांत कुमार ने कहा कि "स्वस्थ महिला ही स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य वाले बच्चों का निर्माण करती है। नियमित जांच और स्वयं की देखभाल बेहद जरूरी है। सही पोषण मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य की बुनियाद है।"

उन्होंने "स्वस्थ परिवार, सुखी परिवार" का संदेश देते हुए कहा कि HURL भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों को नियमित रूप से चलाएगा। साथ ही उन्होंने HLFPPT संस्था द्वारा सिंदरी में किए जा रहे जमीनी कार्यों की सराहना की।

 डॉक्टरों ने दी विशेषज्ञ सलाह
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रूपक बनर्जी ने गर्भावस्था के दौरान समय पर जांच, स्व-देखभाल और हाई-रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में HLFPPT से समीर कुमार, गणेश झा, स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट, ANM, सहिया के साथ बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं और उनके परिजन मौजूद थे।

0 Response to "HURL की CSR पहल से सिंदरी में 28 व्हीलचेयर और 15 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4