स्कूल वैन चालक राजेंद्र महतो के असामयिक निधन पर विधायक चन्द्रदेव महतो ने जताया गहरा दुख; शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Comment
बलियापुर/बाघमारा:
बाघमारा गांव निवासी स्कूल वैन चालक राजेंद्र महतो का बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने और अस्पताल ले जाते समय असामयिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी के विधायक चन्द्रदेव महतो तत्काल स्व. राजेंद्र महतो के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
परिजनों को सांत्वना देते हुए विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा,स्व. राजेंद्र महतो का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने अंतिम समय तक अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। इस कठिन घड़ी में मैं और पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने का धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं कई गणमान्य लोग भी विधायक जी के साथ दिवंगत के आवास पर उपस्थित थे और सभी ने स्व. राजेंद्र महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
0 Response to "स्कूल वैन चालक राजेंद्र महतो के असामयिक निधन पर विधायक चन्द्रदेव महतो ने जताया गहरा दुख; शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस"
एक टिप्पणी भेजें