-->
सिंदरी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एफसीआईएल के ओएसडी ने किया ध्वजारोहण

सिंदरी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एफसीआईएल के ओएसडी ने किया ध्वजारोहण





सिंदरी:देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शनिवार को कल्याण केंद्र स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन *एफसीआईएल सिंदरी द्वारा किया गया।
एफसीआईएल के ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परेड की सलामी ली गई और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
"आवास आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा"
ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में श्री शेखावत ने देश के शहीदों को नमन किया। उन्होंने सिंदरी की आवासीय समस्या पर कहा कि "अभी कोई नया नियम नहीं आया है। जो लोग आवास लेना चाहते हैं वे 6.50 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से राशि जमा कर दें। इसके बाद आवास आवंटन के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।"

उन्होंने आवास को लेकर आंदोलन करने वालों को भी नसीहत दी।

स्कूली बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग
समारोह में सुरक्षा गार्ड, गृह रक्षा वाहिनी, सरस्वती विद्या मंदिर, डीएनोविली स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं मदर टेरेसा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।
सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने बैंड और राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। वहीं सरस्वती विद्या निकेतन, रांगामाटी और साईन पब्लिक स्कूल, रांगामाटी के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व कर्मी शंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर एफसीआईएल सिंदरी प्रभारी विजय कुमार चौधरी, देवदास अधिकारी, सुनील कुमार दत्ता, अंकुर गर्ग, सुनील कुमार सिन्हा* सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


0 Response to "सिंदरी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एफसीआईएल के ओएसडी ने किया ध्वजारोहण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4