सिंदरी में तिरंगा फहरा कर जल-बिजली कर्मियों और मेधावी छात्रों का सम्मान
शनिवार, 15 अगस्त 2026
Comment
सिंदरी:देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सिंदरी में राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव का संगम देखने को मिला।
जनता मजदूर संघ, सिंदरी शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनता मजदूर संघ, के महामंत्री अभिषेक सिंह "गुड्डू सिंह" ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा सचिव वैद्य प्रकाश ओझा ने की।
झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान और "भारत माता की जय" के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी आती है। एकता और विकास के लिए काम करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
सम्मान समारोह रहा आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में दो वर्गों को सम्मानित किया गया:
1. सेवा सम्मान: जलापूर्ति और बिजली विभाग के उन कर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जनता को सेवा दी।
2. प्रतिभा सम्मा: शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर मृणाल कांत सिंह, सुबोध सिंह, दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
कार्यक्रम का समापन देश की शांति और समृद्धि की कामना के साथ हुआ।
0 Response to "सिंदरी में तिरंगा फहरा कर जल-बिजली कर्मियों और मेधावी छात्रों का सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें