वीर कुंवर सिंह चौक पर कांति सिंह ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से गूंजा सिंदरी
शनिवार, 15 अगस्त 2026
Comment
सिंदरी:15 अगस्त 2026 देश की आजादी के 80वें वर्ष पर सिंदरी के हृदयस्थल वीर कुंवर सिंह चौक पर स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महासचिव कांति सिंह द्वारा तिरंगा फहराकर की गई। झंडोत्तोलन के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां रहीं मौजूद
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एकजुट हुए।
दिनेश सिंह, पूर्व पार्षद सह भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, वैद्य प्रकाश ओझा, सचिव - जनता मजदूर संघ, सिंदरी शाखा, रंजीत सिंह, जनाधिकार मंच , कामेश्वर सिंह, विदेशी सिंह, रणधीर सिंह, अक्षय सिंह, मनी सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
बलिदान को याद कर लिया संकल्प
तिरंगा फहराने के बाद वातावरण "भारत माता की जय" और "जय हिंद" के नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही हम देश और सिंदरी के विकास में योगदान दे सकते हैं।
समारोह के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और सिंदरी की तरक्की का संकल्प लिया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
0 Response to "वीर कुंवर सिंह चौक पर कांति सिंह ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से गूंजा सिंदरी"
एक टिप्पणी भेजें