-->
HURL सिंदरी ने रचा इतिहास, उत्पादन में देश में नंबर 2। BUH गौतम मांझी ने फहराया तिरंगा, CSR से सिंदरी को 5 बड़ी सौगात

HURL सिंदरी ने रचा इतिहास, उत्पादन में देश में नंबर 2। BUH गौतम मांझी ने फहराया तिरंगा, CSR से सिंदरी को 5 बड़ी सौगात


सिंदरी:देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Hindustan Urvarak & Rasayan Limited - HURL सिंदरी में देशभक्ति का माहौल था। 

Business Unit Head  गौतम मांझी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इस दौरान HR Head  विक्रांत कुमार   सहित HURL प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

BUH गौतम मांझी ने गिनाईं उपलब्धियां
ध्वजारोहण के बाद संबोधन में BUH ने कहा  "आज का दिन उन अमर शहीदों को याद करने का है जिन्होंने एकता से हमें आजादी दिलाई। इसी एकता और Team Work से HURL ने अलग पहचान बनाई है।"

1.  उत्पादन का कीर्तिमान: कमीशनिंग के बाद अब तक 41 Lakh MT यूरिया का उत्पादन। पिछले वित्तीय वर्ष में 4.99 G Cal/Ton की ऊर्जा खपत के साथ 13.82 Lakh MT यूरिया - 109% क्षमता का उत्पादन।
2.  राष्ट्रीय गौरव: HURL सिंदरी ने Indian Urea Fertilizer Single Stream में पूरे देश में Second Position हासिल की है।

CSR से सिंदरी को 5 बड़ी सौगात:
BUH ने बताया कि HURL सिंदरी उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी निभा रही है:

1.  दिव्यांग सशक्तिकरण : HURL Spandan Club में ALIMCO की मदद से* दिव्यांग भाई-बहनों को Wheelchair, Prosthetic Limbs, Hearing Aid जैसे उपयोगी उपकरण वितरित किए गए।
2.  कौशल विकास: NSDC के सहयोग से Mother Teresa School में Skill Development Program चलाया जा रहा है। स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
3.  युवा प्रशिक्षण: CIPET रांची में 108 युवाओं* को Training दी जा रही है।
4.  शिक्षा सुधार: 10 सरकारी स्कूलों* में Education Infrastructure में सुधार, Smart Classes और Science Labs की व्यवस्था की गई है।
5.  पेयजल संकट में राहत: Sindri Basti में Water Supply के लिए New Pipeline लगाई जा रही है। जून में बारिश न होने से Damodar River का Water Level गिर गया था। इसके बावजूद टीम ने नदी में Channelling कर पानी को Pump House तक पहुंचाया, जिससे *Plant के साथ-साथ Sindri के लोगों को भी पानी की सप्लाई* मिलती रही।


BUH गौतम मांझी ने कहा: "ये सभी उपलब्धियां साबित करती हैं कि जब हम सब मिलकर एक टीम की तरह काम करते हैं तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं रहता। हमें पूरा भरोसा है कि आगे भी इसी मेहनत से हम अपनी कंपनी को आगे ले जाएंगे और देश को यूरिया के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएंगे।"

कार्यक्रम का समापन "जय हिंद - जय भारत" के उद्घोष के साथ हुआ।

0 Response to "HURL सिंदरी ने रचा इतिहास, उत्पादन में देश में नंबर 2। BUH गौतम मांझी ने फहराया तिरंगा, CSR से सिंदरी को 5 बड़ी सौगात"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4