-->
पंचायत हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने पर प्रशिक्षण, आदर्श पंचायत का लिया संकल्प

पंचायत हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने पर प्रशिक्षण, आदर्श पंचायत का लिया संकल्प

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड सभागार लिट्टीपाड़ा में मंगलवार को बदलाव फाउंडेशन के ग्राम स्वशासन अभियान के तहत पंचायत स्वयंसेवकों एवं पंचायत सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत हेल्प डेस्क के कार्य, जिम्मेदारियों एवं जवाबदेही को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायत हेल्प डेस्क को प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को बेहतर सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान प्रखंड की पंचायतों को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, बदलाव फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक संजय शर्मा, संस्था के कार्यकर्ता, पंचायत स्वयंसेवक एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

0 Response to "पंचायत हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने पर प्रशिक्षण, आदर्श पंचायत का लिया संकल्प"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4