सिंदरी वार्ड 54 में कनीय अभियंता कार्तिक उपाध्याय और सहायक अभियंता सौरव प्रभात की दबिश, 100 फीट घटिया नाली को किया ध्वस्त
सोमवार, 17 अगस्त 2026
Comment
सिंदरी:घनबाद नगर निगम के अन्तर्गत सिंदरी नगर निगम कार्यालय के सामने चल रहे नाली निर्माण कार्य में प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं होने की बात सामने आने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
मामले में एजेंसी प्रहलाद यादव के द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर कार्रवाई करते हुए एई सौरव प्रभात और जे ई कार्तिक उपाध्याय की मौजूदगी में करीब 100 फीट निर्मित नाली को तुड़वा दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर खुद खड़े होकर नाली तुड़वाने की कार्रवाई कराई ।
अधिकारियों की इस कार्रवाई से निर्माण कार्य में प्राक्कलन एवं गुणवत्ता के मानकों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है।
0 Response to "सिंदरी वार्ड 54 में कनीय अभियंता कार्तिक उपाध्याय और सहायक अभियंता सौरव प्रभात की दबिश, 100 फीट घटिया नाली को किया ध्वस्त"
एक टिप्पणी भेजें