FCIL सिंदरी का बड़ा फैसला: अनधिकृत कब्जाधारियों से ₹6.50/वर्ग फीट किराया वसूला जाएगा
सोमवार, 17 अगस्त 2026
Comment
सिंदरी:फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड - FCIL सिंदरी यूनिट ने क्वार्टरों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। 17 अगस्त 2026 को जारी "GENERAL NOTICE" के अनुसार अब अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों को किराया देकर ही क्वार्टर में रहना होगा।
क्या है नोटिस में?
FCIL प्रबंधन ने कहा है कि जो लोग अनधिकृत रूप से सिंदरी यूनिट के क्वार्टरों में रह रहे हैं, अगर वे रहना चाहते हैं तो उन्हें ₹6.50 प्रति वर्ग फीट प्रति महीना के हिसाब से किराया जमा करना होगा।
- अगस्त 2026 का किराया 31 अगस्त 2026 तक जमा करना अनिवार्य है
- इसके बाद हर महीने का किराया 7 तारीख तक देना होगा
- ये व्यवस्था 1 अगस्त 2026से प्रभावी मानी जाएगी
लीव एंड लाइसेंस पर लेने की शर्तें
जो लोग आधिकारिक रूप से Leave & License Agreement पर क्वार्टर लेना चाहते हैं, उन्हें 3 शर्तें पूरी करनी होंगी:
1. 11 महीने का किराया एडवांस* में ₹6.50/वर्ग फीट के हिसाब से जमा करना होगा
2. 2 महीने के किराए के बराबर सिक्योरिटी डिपॉजिट ब्याज मुक्त जमा करना होगा
3. 11 महीने के लिए एग्रीमेंट साइन करना होगा
ये 3 कॉलोनी शामिल नहीं
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि ये योजना डोमगढ़, मनोहरटांड और SL-2 कॉलोनी क्षेत्र पर लागू नहीं होगी।
नोटिस पर FCIL सिंदरी यूनिट के Unit Incharge का अनुमोदन है।
स्थानीय लोगों में चर्चा
इस नोटिस के बाद सिंदरी में चर्चा तेज है। लोगों का कहना है कि ₹6.50/वर्ग फीट की दर गरीब परिवारों के लिए महंगी है। वहीं कई लोग इसे क्वार्टर खाली कराने की दिशा में पहला कदम मान रहे हैं।
0 Response to " FCIL सिंदरी का बड़ा फैसला: अनधिकृत कब्जाधारियों से ₹6.50/वर्ग फीट किराया वसूला जाएगा"
एक टिप्पणी भेजें