सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की पहल रंग लाई। ढोकरा में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के लिए जमीन का प्रशासनिक सर्वे शुरू
बुधवार, 19 अगस्त 2026
Comment
बलियापुर (ढोकरा): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़ियों और आम जनता को जल्द ही एक व्यवस्थित खेल स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है। सिंदरी विधायक माननीय चंद्रदेव महतो के विशेष निर्देश पर आज खेल विभाग, झारखंड सरकार के सर्वेयर नाजिम अंसारी ने ढोकरा (डोकरा) स्थित चिन्हित सरकारी भूमि पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण और तकनीकी सर्वे का कार्य शुरू किया।
इस सर्वे के दौरान विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। सर्वेयर नाजिम अंसारी ने बताया कि स्थल की मापी और डेटा संग्रह का काम शुरू कर दिया गया है। अगले एक से दो दिनों में सारा डेटा एकत्र कर विस्तृत रिपोर्ट खेल विभाग को आगे की प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रक्रियाओं के लिए सौंप दी जाएगी।
स्टेडियम निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का विवरण:
स्थान: ढोकरा पंचायत, रानी रोड आमटाल के पास
मौजा संख्या: 42
खाता संख्या: 596
प्लॉट संख्या: 4871 एवं 5576
कुल रकबा: 10.96 एकड़ (सरकारी भूमि)
उल्लेखनीय है कि बलियापुर अंचल कार्यालय द्वारा पूर्व में ही इस 10.96 एकड़ सरकारी भूमि का जांच प्रतिवेदन जिले के वरीय अधिकारियों को सौंपा जा चुका था। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो पिछले करीब डेढ़ वर्षों से इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत हैं। विधायक महतो का स्पष्ट मानना है कि बातें कम और धरातल पर काम ज्यादा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़ियों, मजदूरों, किसानों और छात्र-छात्राओं को विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
इस निरीक्षण और सर्वे के बाद यह उम्मीद पक्की हो गई है कि आमटाल, ढोकरा और आसपास के संपूर्ण क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए यह स्टेडियम एक ऐतिहासिक तोहफा साबित होगा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्र महतो, आमोद बावरी, रंजीत महतो, हारु बाउरी, आसिफ , रंजीत पल समेत अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 Response to "सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की पहल रंग लाई। ढोकरा में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के लिए जमीन का प्रशासनिक सर्वे शुरू"
एक टिप्पणी भेजें