-->
सिंदरी में गणेश पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक, भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा

सिंदरी में गणेश पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक, भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा


सिंदरी: झारखंड गणेश पूजा समिति, सिंदरी की ओर से मंगलवार को आगामी 14 सितंबर 2026 को गणेश पूजा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक समिति के संस्थापक मिंटू मिश्रा उर्फ गणेश बाबा के दिशानिर्देश में संपन्न हुई।

बैठक में समिति की संरक्षक आशा महतो, अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा, उपाध्यक्ष चन्द्रावती देवी, सचिव रूपा मिश्रा, कोषाध्यक्ष रिंकू देवी, सह-सचिव संजू देवी सहित समिति की अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत समिति की संरक्षक आशा महतो द्वारा अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद आगामी गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से पूजा मैदान की साफ-सफाई, गणेश प्रतिमा, आकर्षक पंडाल तथा मेला आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गणेश पूजा को धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की महिला सदस्यों ने पूरी निष्ठा, उत्साह और आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

समिति की महिलाओं ने कहां की इस वर्ष गणेश पूजा को यादगार बनाने की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति को उम्मीद है कि पूजा एवं मेला आयोजन में सिंदरी के लोगों का भरपूर सहयोग और सहभागिता मिलेगी।

0 Response to "सिंदरी में गणेश पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक, भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4