SSP के वार्षिक निरीक्षण में सिंदरी थाना पास, कमियों पर मिली गाइडलाइन
बुधवार, 19 अगस्त 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी:कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार को सिंदरी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान SSP ने थाने में पिछले एक वर्ष के दौरान दर्ज कांडों के निष्पादन, लंबित मामलों, मालखाना, हाजत, महिला हेल्प डेस्क और थाना भवन के रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थाना कर्मियों के आचरण, ड्यूटी रोस्टर और रात्रि गश्त की स्थिति की भी समीक्षा की।
मीडिया से बातचीत में SSP प्रभात कुमार ने कहा कि _"सिंदरी थाना का ओवरऑल परफॉर्मेंस संतोषजनक रहा है। अपराध नियंत्रण और आमजनों की समस्याओं के निपटारे में थाना कर्मियों ने बेहतर काम किया है। निरीक्षण के क्रम में जो छोटी-मोटी त्रुटियां पाई गईं, उनके निवारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।"_
उन्होंने महिला संबंधी अपराध, साइबर फ्रॉड पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार और मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे एसडीपीओ सिंदरी प्रकाश चंदे महतो
सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मुकेश हेम्ब्रम, विनोद टोप्पो, प्रभु दान कुजूर सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान।
SSP के इस औचक निरीक्षण से न सिर्फ पुलिस कर्मियों में जवाबदेही बढ़ी है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजनों में विश्वास भी मजबूत हुआ है।
0 Response to "SSP के वार्षिक निरीक्षण में सिंदरी थाना पास, कमियों पर मिली गाइडलाइन"
एक टिप्पणी भेजें