-->
सिंदरी में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के  आगमन कल।  भव्य स्वागत करेगा आजसू, फूलो-झानो मैदान में विशाल मिलन समारोह।

सिंदरी में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के आगमन कल। भव्य स्वागत करेगा आजसू, फूलो-झानो मैदान में विशाल मिलन समारोह।

सिंदरी:आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के सिंदरी आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर गुरुवार को रंगामाटी के समीप स्थित फूलो-झानो मुर्मू मैदान में आजसू नेता सतीश महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

सतीश महतो ने बताया कि सुदेश महतो के आगमन पर फूलो-झानो मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर आजसू पार्टी मिलन समारोह सह विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सुदेश महतो के नेतृत्व और विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग आजसू पार्टी में शामिल होंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सतीश महतो ने कहा कि आमसभा को स्वयं सुदेश महतो संबोधित करेंगे। इस दौरान वे सिंदरी की जनता से सीधा संवाद करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होंगे।

उन्होंने कहा कि सिंदरी औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। रोजगार, जर्जर सड़क, पेयजल संकट, बिजली, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इन सभी मुद्दों को मंच से प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा ताकि समाधान के लिए ठोस पहल हो सके।

सतीश महतो ने सिंदरी की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश युवा प्रभारी सह जिला युवा प्रभारी धनबाद झुमरा किंग करण महतो, बलराम महतो, विकास महतो, कन्हैया कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार महतो, उचित मंडल, सीताराम महतो, राजू महतो, महेंद्र रमाकांत मरांडी, वीरेन हेंब्रम, सोनाराम मरांडी, शिव शंकर राय, मधु महतो, नवीन कुमार महतो, राजेश कुमार महतो, परमेश्वर महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "सिंदरी में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के आगमन कल। भव्य स्वागत करेगा आजसू, फूलो-झानो मैदान में विशाल मिलन समारोह। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4