-->
सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर में उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भस्म व डमरू आरती, वाराणसी की तर्ज पर गंगा आरती। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के आयोजन में उमड़ी आस्था, 'जय महाकाल' और 'हर-हर गंगे' से गूंजा सिंदरी।

सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर में उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भस्म व डमरू आरती, वाराणसी की तर्ज पर गंगा आरती। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के आयोजन में उमड़ी आस्था, 'जय महाकाल' और 'हर-हर गंगे' से गूंजा सिंदरी।




सिंदरी: सावन माह के अंतिम सोमवार को विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के सौजन्य से शहरपुरा शिव मंदिर में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर भस्म आरती और डमरू आरती का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर अद्भुत धार्मिक आयोजन भी हुआ।

पूरे पूजन महोत्सव की शुरुआत वाराणसी से आए पंडित दीपक तिवारी और उनके नेतृत्व में नौ विद्वान पंडितों के दल ने की। पंडित शिव बहादुर तिवारी व पंडित अमर ने नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भस्म आरती का अलौकिक दृश्य प्रोजेक्टर पर दिखाया गया और नटराज रूपी डमरू दल ने विशेष प्रस्तुति दी।

भस्म आरती के दौरान नर्मदेश्वर शिवलिंग को चारों ओर उड़ती भस्म और धुएं से अद्भुत श्रृंगारित किया गया। 'जय महाकाल' के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कार्यक्रम में यजमान सोनू गिरी और उनकी धर्मपत्नी नेहा गिरी, माता-पिता व भाई-बंधु उपस्थित रहे।

महोत्सव के अंत में पोखर के तट पर वाराणसी गंगा घाट की तर्ज पर विशाल गंगा आरती हुई। पंडित दीपक तिवारी और उनकी टीम ने अग्नि दीप के साथ नृत्य करते हुए ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु 'हर-हर गंगे' का जयघोष करते रहे। श्रद्धालुओं को ऐसा लगा मानो बनारस की गंगा आरती सिंदरी में ही हो रही हो।

इस दौरान विंदास लेडीज ग्रुप ने श्रद्धालुओं के बीच चाय का वितरण किया। मौके पर मुन्ना गिरी, विजय सिंह, रंजीत कुमार निषाद, रोहित सिंह, नीरज गिरी, सिंटू सिंह, विनोद यादव, रवि कुमार सहित सैकड़ों शिव भक्त उपस्थित थे।

0 Response to "सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर में उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भस्म व डमरू आरती, वाराणसी की तर्ज पर गंगा आरती। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के आयोजन में उमड़ी आस्था, 'जय महाकाल' और 'हर-हर गंगे' से गूंजा सिंदरी। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4