गरीब की चाय फीकी - JMM नेता रोहित मंडल ने कहा, "केंद्र सरकार गरीब की थाली से मिठास छीन रही है
सोमवार, 24 अगस्त 2026
Comment
सिंदरी:देशभर में चीनी के दामों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार देश का औसत खुदरा दाम 52.3 रुपये है, लेकिन झारखंड में हकीकत इससे कोसों दूर है। राजधानी रांची में आज चीनी 65 से 70 रुपये किलो बिक रही है।
धनबाद-सिंदरी में क्या है भाव?
धनबाद में 65-68 रुपये, जमशेदपुर में 64-68 रुपये और बोकारो में 65-67 रुपये किलो। पंडरा मंडी में 20 जुलाई को जो चीनी 50 रुपये थी, वो 20 अगस्त को 64 रुपये थोक हो गई है।
इसी मुद्दे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी के पूर्व युवा नगर अध्यक्ष रोहित मंडल ने केंद्र सरकार पर निशाना साध है
रोहित मंडल ने कहा, त्योहार सिर पर हैं और केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण चीनी गरीब की पहुंच से बाहर हो गई है। 30 लाख टन चीनी एथेनॉल में झोंक दी गई, स्टॉक 35 लाख टन बचा है, और खामियाजा सिंदरी का मजदूर भुगत रहा है। पहले आटा-दाल और अब चीनी भी 70 पार।
उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार जल्द से जल्द जमाखोरों पर छापा मारे और PDS में गरीबों को 35 रुपये किलो चीनी दे।
वहीं केंद्र ने बढ़ते दामों को रोकने के लिए 1 अगस्त से चीनी की स्टॉक लिमिट 4000 क्विंटल कर दी है।
0 Response to " गरीब की चाय फीकी - JMM नेता रोहित मंडल ने कहा, "केंद्र सरकार गरीब की थाली से मिठास छीन रही है"
एक टिप्पणी भेजें