सिंदरी शहरवासी मंदिर में एक माह से चल रहे रामचरितमानस मासपारायण पाठ का विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन
रविवार, 30 अगस्त 2026
Comment
सिंदरी: शहरवासी मंदिर में एक माह से चल रहे रामचरितमानस मासपारायण पाठ का शुक्रवार, 28 अगस्त को विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। पूरे माह श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मासपारायण पाठ में मुख्य रूप से दामोदर दूबे, पंडित अमर झा, बलराम सिंह, पवन कुमार ओझा, उदय सिंह, देवेंद्र सिंह, रामानूज सिंह, राम नरेश सिंह, गिरजा दत्त चौबे एवं अवयशंकर पांडेय की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
पूर्णाहुति के अवसर पर रामचरितमानस संस्था के संयोजक दामोदर दूबे एवं पंडित अमर झा को पवन कुमार ओझा द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सिंदरी के कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक वातावरण में आयोजित पूर्णाहुति कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
0 Response to "सिंदरी शहरवासी मंदिर में एक माह से चल रहे रामचरितमानस मासपारायण पाठ का विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन"
एक टिप्पणी भेजें