-->
समलापुर शिव मंदिर परिसर में ग्रामीण विकास को लेकर बैठक आयोजित, विधायक चंद्रदेव महतो ने की शिरकत

समलापुर शिव मंदिर परिसर में ग्रामीण विकास को लेकर बैठक आयोजित, विधायक चंद्रदेव महतो ने की शिरकत


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: समलापुर स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीण विकास के विभिन्न मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी विधायक  चंद्रदेव महतो शामिल हुए।
बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, पेयजल और स्वच्छता से जुड़े विषयों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक चंद्रदेव महतो ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समलापुर गांव में विकास योजनाओं को गति देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
इस बैठक में स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

0 Response to "समलापुर शिव मंदिर परिसर में ग्रामीण विकास को लेकर बैठक आयोजित, विधायक चंद्रदेव महतो ने की शिरकत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4