-->
सिंदरी में इतिहास रचेगा  शहरपुरा शिव मंदिर। उज्जैन की भस्म आरती, बनारस की गंगा आरती और डमरूओं की गूंज - आखिरी सोमवारी पर नर्मदेश्वर का महाकाल अवतार देखेगी पूरी कोयलांचल..सोनू गिरी

सिंदरी में इतिहास रचेगा शहरपुरा शिव मंदिर। उज्जैन की भस्म आरती, बनारस की गंगा आरती और डमरूओं की गूंज - आखिरी सोमवारी पर नर्मदेश्वर का महाकाल अवतार देखेगी पूरी कोयलांचल..सोनू गिरी


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: पवित्र श्रावण मास के आखिरी सोमवार पर शहरपुरा शिव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री विकास गिरी उर्फ सोनू गिरी के नेतृत्व में नर्मदेश्वर शिवलिंग का उज्जैन के श्री महाकाल की तर्ज पर दिव्य अलंकार, भस्म आरती और गंगा आरती का आयोजन होगा।

इस संबंध में शहरपुरा शिव मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में विभाग मंत्री सोनू गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे से पूजा प्रारंभ होगी। धार्मिक अनुष्ठान में नर्मदेश्वर शिवलिंग का महाकाल रूपी विशेष अलंकार एवं साज-सज्जा, भस्म आरती और डमरू आरती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस विशेष अनुष्ठान के लिए वाराणसी से पंडित दीपक तिवारी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय विद्वान टीम सिंदरी पधार रही है। उनके साथ स्थानीय पुजारी पंडित तिवारी जी और पंडित अमर झा भी पूजन में सहयोग करेंगे।

पूजन के उपरांत शिव मंदिर स्थित तालाब के समीप उत्तर प्रदेश के वाराणसी की तर्ज पर *भव्य गंगा आरती* का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद अनवरत भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

सोनू गिरी ने सभी श्रद्धालुओं से विशेष निवेदन करते हुए कहा कि सभी भक्त आखिरी सोमवारी के दिन दोपहर 1:00 बजे तक अपनी पूजा-अर्चना संपन्न कर लें, ताकि उनके कार्यकर्ता मंदिर की साफ-सफाई और भव्य सजावट का कार्य समय पर शुरू कर सकें।

सोनू गिरी ने सिंदरी के सभी सनातनियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

इस मौके पर विजय सिंह, रंजीत कुमार निषाद, रोहित सिंह, नीरज गिरी, सिंटू सिंह, विनोद यादव, रवि कुमार, मुकुल भगत, दिलीप कुमार, देव कर्मकार, विशाल कुमार, विनोद कुमार, अयान धर, विवेक शर्मा, अमित कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-

0 Response to "सिंदरी में इतिहास रचेगा शहरपुरा शिव मंदिर। उज्जैन की भस्म आरती, बनारस की गंगा आरती और डमरूओं की गूंज - आखिरी सोमवारी पर नर्मदेश्वर का महाकाल अवतार देखेगी पूरी कोयलांचल..सोनू गिरी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4