-->
रंगामाटी में आजसू का भव्य मिलन समारोह, सतीश महतो सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

रंगामाटी में आजसू का भव्य मिलन समारोह, सतीश महतो सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

सिंदरी:सिंदरी के फूलो-झानो मैदान, रंगामाटी में आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल हुए।

इस दौरान सतीश महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर संगठन में स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड विकास के रास्ते से भटक चुका है। खनिज संपदा के लिए पहचाने जाने वाला हमारा प्रदेश आज लेबर स्टेट के रूप में जाना जा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि अब खनिज के साथ-साथ छात्रों के भविष्य को भी बोली लगाकर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की बागडोर युवाओं को अपने हाथ में लेनी होगी, ताकि झारखंड को सही दिशा दी जा सके।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो उपस्थित रहे।

इस मौके पर आजसू के केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, दीपक महतो, राधेश्याम गोस्वामी, केंद्रीय सचिव सह जिप सदस्य राजेश महतो, केंद्रीय सचिव नवीन महतो, बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, जिला उपाध्यक्ष नरेश महतो समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Response to "रंगामाटी में आजसू का भव्य मिलन समारोह, सतीश महतो सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4