-->
एफसीआईएल सिंदरी ने आवासीय नीति को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण, कहा- कोई नई नीति जारी नहीं हुई

एफसीआईएल सिंदरी ने आवासीय नीति को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण, कहा- कोई नई नीति जारी नहीं हुई

सिंदरी:28 अगस्त एफसीआईएल सिंदरी यूनिट ने आवासीय नीति को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

यूनिट प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि हाल ही में एफसीआईएल सिंदरी ने कोई नई आवासीय नीति जारी नहीं की है। 

उन्होंने बताया कि जो अनाधिकृत व्यक्ति, जिन्हें पूर्व में एफसीआईएल द्वारा कोई आवास आवंटित नहीं किया गया है, वे अपनी स्वेच्छा से एफसीआईएल का वर्तमान प्रचलित भाड़ा रु 6.50 प्रति वर्ग फुट प्रति माह (दिनांक 01.08.2026 से लागू) एफसीआईएल सिंदरी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भाड़ा स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार एफसीआईएल के पास सुरक्षित रहेगा।


0 Response to "एफसीआईएल सिंदरी ने आवासीय नीति को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण, कहा- कोई नई नीति जारी नहीं हुई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4