तलवाडंगा से पांच दिन का नवजात बच्चा लापता, परिजनों में चिंता
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Comment
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के तलवाडंगा गांव से पांच दिन के नवजात बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चा 25 अगस्त 2026 से गुम है। घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और अपने स्तर से बच्चे की लगातार तलाश कर रहे हैं।
बताया गया कि नवजात बच्चा महज पांच दिन का है। उसके अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों के अलावा संभावित स्थानों पर भी बच्चे की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को लापता नवजात बच्चे के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो तत्काल इसकी सूचना परिजनों अथवा नगर थाना पुलिस को दें, ताकि बच्चे को सकुशल बरामद किया जा सके।
0 Response to "तलवाडंगा से पांच दिन का नवजात बच्चा लापता, परिजनों में चिंता"
एक टिप्पणी भेजें